― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरहार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी

हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में मंगलवार को देर रात चोरों ने हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर लगभग पचास हजार रुपये का सामान पार कर दिया। गौरतलब है कि मनोज गोड़ पुत्र मशालू निवासी नरहन केराकत देवगांव मार्ग पर स्थित अकबरपुर गाँव मे लबे सड़क हार्डवेयर की दुकान चलाता है। चोर रात्रि में दुकान में लगे तीन ताले को तोड़कर इन्वर्टर-बैटरी, पाईप तेरह बण्डल सवा इंच उठा ले गये। सुबह जब ग्रामीणों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो मनोज को बताया। मौके पर पहुँच मनोज ने देखा तो दुकान के सामान बिखरे पड़े थे। मनोज ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Share Now...