Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षक संघ ने 18 सूत्री मांगों के तहत सौंपा ज्ञापन

शिक्षक संघ ने 18 सूत्री मांगों के तहत सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, सुइथाकला। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत 18 सूत्री मांगों से भरा ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक को सौंपा। जिसे लेकर मामले के समाधान के लिए विधायक ने शिक्षकों को आश्वासन दिया। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई के अध्यक्ष डॉ. रणंजय कुमार सिंह व मन्त्री उमेश चन्द्र यादव ने शिक्षकों संग क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह से भेंट की। वहां पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों की तरह उपार्जित अवकाश, कैशलेस चिकित्सकीय सुविधा, प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति समेत अन्य मांगों से सम्बंधित समस्याओं के समाधान के लिए विधायक को जानकारी दी। जिस पर विधायक श्री सिंह ने शिक्षकों की मांगों के मामलों में समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान इन्द्रसेन तिवारी, जनकधारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।