Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता : बीईओ

शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता : बीईओ

  • ब्लॉक क्षेत्र के तीन शिक्षक हुए सेवानिवृत्त, अंगवस्त्रम देकर दी गई विदाई

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक क्षेत्र के तीन परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक सेवानिवृत्ति हुए। सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें अंगवस्त्रम देकर विदा किया गया। शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पंचहटिया की प्रधानाध्यापिका अर्चना देवी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कबिरुद्दीनपुर के प्रधानाध्यापक मजाहिर आलम व कंपोजिट विद्यालय रामपुर चौकियां की प्रभारी प्रधानाध्यापिका खालिदा वलीम सेवानिवृत्ति हुए। उक्त सेवानिवृत्ति शिक्षकों के विद्यालयों पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर के उन्हें विदा किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में पंहुचे बीईओ धमार्पुर अरविंद यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्ति नहीं होता। शिक्षकों द्वारा बच्चों को दी गई शिक्षा और संस्कार हमेशा उपस्थित रहते है। बीईओ ने सेवानिवृत्त शिक्षक मजाहिर आलम को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान एआरपी महेंद्र यादव, उमेश मिश्रा, राजू सिंह, अखिलेश चंद यादव, प्रवीण सिंह, अचल हरिमूर्ति आदि मौजूद रहे।