जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। सभी ग्राम प्रधान और सचिव अपने-अपने ग्राम पंचायत में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और साफ सफाई करवाएं, ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था गड़बड़ पाए जाने पर सफाई कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें शुक्रवार को विकासखंड धमार्पुर के ग्राम पंचायत कादीपुर में आयोजित ग्राम चौपाल मे खण्ड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर ने कही। एडीओ पंचायत लाल जी राम ने कहा कि एक अप्रैल से तीस अप्रैल तक गावों में संचारी रोग अभियान और सत्रह अप्रैल से तीस अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा उसमें सभी ग्रामवासी और फील्ड कर्मचारी सहयोग करें। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण, मिशन अंत्योदय सर्वे, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, एकल पाइप पेयजल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन योजना, पंचायत कार्यालय से मिलने वाली सुविधाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी। ग्राम पंचायत कादीपुर में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किसान गुलाब चंद्र मौर्य ने उपस्थित ग्रामीणों को कम खाद का प्रयोग से ज्यादा उत्पादन करने के तरीके बताए। सचिव श्रुति गुप्ता ने लोगों को कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम चौपाल में आए शिकायतों का निस्तारण भी किया गया। इस अवसर ब्लॉक प्रमुख धमार्पुर विमलेश यादव, ज्वाइंट बीडीओ सुबास चंद, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान शीला देवी, मनोरमा सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
ग्राम चौपाल में एंटी लार्वा के छिड़काव का बीडीओ ने दिया निर्देश

Previous article
Next article


