जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में गुरुवार को बारात आनी थी और परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे कि उसी दिन भेर में दुल्हन गायब हो गयी। बाद में पता चला कि दुल्हन अपने ही गांव के प्रेमी राहुल कन्नौजिया के साथ फरार हो गयी है। घर में चल रही शादी की तैयारियां सन्नाटे में बदल गयी और दुल्हन के घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। धीरे-धीरे दूल्हे के परिजनों को दुल्हन के भागने की जानकारी मिली तो उन्हें भी धक्का लगा मानों जैसे घर में मातम छा गया। शाम को बारात आयी और घराती-बराती की सूझ-बूझ से दुल्हन के पिता की बहन से दूल्हे का विवाह बड़े धूमधाम से हुआ। शनिवार को युवती के पिता ने थाने में लड़की के भागने की तहरीर दी। वहीं पुलिस ने बताया की युवती का अपने ही गांव के राहुल कन्नौजिया से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन एक ही गांव के व अन्तरजातीय होने के कारण दोनों के परिजन शादी करने को तैयार नहीं थे और शादी के दिन ही भेर में दोनों फरार हो गये। युवती अपने साथ शादी के गहने भी लेकर गयी है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
शादी के दिन प्रेमी के साथ फरार हो गयी दुल्हन


