Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। आरोपित चंदौली जिले का निवासी है। पीड़िता के अनुसार उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। लगभग एक वर्ष पूर्व चंदौली जिले के बलुआ के विशुनपुर गांव का निवासी मृत्युंजय यादव उसके संपर्क में आया। मृत्युंजय ने उसके साथ शादी करने का वादा किया। पीड़िता ने उस पर भरोसा कर लिया। 22 दिसंबर 2022 को पीड़िता की जन्मतिथि पर मृत्युंजय यादव उसके घर आया। उसके मांग में सिंदूर भर दिया। उसकी मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया। मई 2023 में बारात लेकर आने का आश्वासन दिया। इसके बाद अक्सर वह घर आकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शादी के लिए कहने पर कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। मई में बारात लेकर न आने पर जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह साफ मुकर गया। तब पीड़िता ने 20 जुलाई को थाने में तहरीर दी। पुलिस आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शिकारपुर पुलिस चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र मिश्र, हेड कांस्टेबल प्रवेश दुबे व विश्वंभर नाथ राय ने मिले सुराग पर गुरुवार को आरोपित मृत्युंजय यादव को कुत्तूपुर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।