Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबर्थ डे में युवकों को दबंगों ने पीटा, बाइक को किया क्षतिग्रस्त

बर्थ डे में युवकों को दबंगों ने पीटा, बाइक को किया क्षतिग्रस्त

  • पुलिस ने दर्ज किया दोनों पर मुकदमा
  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर गांव में गुरुवार की रात में बर्थडे पार्टी में दबंग युवकों ने जमकर मारपीट की और चार गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा दहशत कायम करने के लिए जमकर हवाई फायरिंग की। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जपटापुर गांव में अशोक यादव प्रथम के घर बर्थ डे का कार्यक्रम था जिसमें काफी संख्या में रिश्तेदार मित्र सगे संबंधी आए हुए थे। बर्थडे मं शोरगुल नाच गाना होने लगा जिस पर आसपास के लोगों ने उनके इस कृत्य से खार खाए थे। वापसी के दौरान रास्ते में घेराबंदी कर काफी संख्या में आये स्थानीय दबंगो ने युवकों को पीट कर जख्मी कर दिया। दबंगों ने युवकों की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दी। यहां तक की मोटरसाइकिल को उठाकर तालाब में फेंक दिया और दहशत बनाने के लिए गांव के दबंग पक्ष के कुछ लोगों ने असलहे से जमकर फायरिंग भी की। फायरिंग होते ही वहां से काफी संख्या में बर्थडे मनाने आए हुए बाहरी लोग फरार हो गए। हालांकि जो युवक स्थानीय दूसरे वर्ग के लोगों के हत्थे चढ़े उनकी जमकर पिटाई की। इस दौरान पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस पहुंची और मौके से कई  मोटरसाइकिल व अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। बताते चलें कि कुछ तथाकथित लोग सत्ता पक्ष का नेता बताते हुए आए दिन लोगों को मारने पीटने का काम करते हैं जो चर्चा का विषय बना हुआ।