Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशव दाह संस्कार करने गये युवक की नदी में डूबने से मौत

शव दाह संस्कार करने गये युवक की नदी में डूबने से मौत

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली गांव के गोमती नदी के किनारे बने अंत्येष्टि स्थल पर रविवार को शव दाह संस्कार करने आये युवक की नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गयी।

गौरतलब है कि प्रमिला देवी पत्नी संजय कुमार कई महीनों से बीमार चल रही थी। विमारी के कारण रविवार को उनकी मृत्यु हो गयी। शव दाह संस्कार के लिए ग्रामीण घाट स्थल पर पहुंचे थे विकास उर्फ विक्की पुत्र पतिराम 21वर्ष निवासी चौकियाँ गाँव जयगोपालगंज अपने ग्रामीणों के साथ आया हुआ था। शव जलने के बाद लोग नदी में नहाने लगे इस दौरान विकास भी नदी में नहाने लगा अचानक गहरे में जाने के कारण अपना संतुलन खो बैठा और नदी में डूबने लगा। विकास को डूबता देख लोग चीख पुकार करने लगे साथ आये लोग डूबते हुए विकास को बचाने ने असफल रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने गोताखोरों की मदद से शव की खोजबीन होने लगी एक घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद शव को बाहर निकाला थाने लाकर पोस्टमार्टम हेतु भेज आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।वही मौत की खबर परिजनों को होते ही परिवार में कोहराम मच गया लोगो का रो-रो कर बुरा हाल है।

  • बी-कॉम छात्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम

परिजनों के अनुसार विकास सरल स्वभाव का था पढ़ने लिखने में काफी दिलचस्पी थी चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। विकास माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट बगथरी आजाद नगर में बिकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई करता था। पिता पतिराम लुधियाना में धागा मिल कंपनी में काम करते थे। इस समय घर पर आये हुए थे और शव दाह संस्कार में गए थे। नदी में नहाते समय डूबकर मौके पर ही मौत हो गयी।