- जासिम हेल्थ प्रिवेंटिव केयर होम्योपैथी क्लीनिक का शुभारंभ
- स्वास्थ्य शिविर में 364 मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज
जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर के बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट जासिम हेल्थ प्रिवेंटिव केयर होम्योपैथी क्लीनिक का उद्घाटन व नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शुभारम्भ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. फैय्याज अहमद ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि न सिर्फ रोग का इलाज किया जाता है, बल्कि उसके कारण को नहीं जड़ से खत्म किया जाता है। यही कारण भारत, इंग्लैंड आदि देशों में व्यापक रूप से इस पैथी इस्तेमाल होता है। उद्घाटन के बाद नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. अनवर खान, डॉ. आजम खान, डॉ. आफताब आलम आदि चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। शिविर में कुल 364 मरीजों का उपचार और नि:शुल्क दवाएं दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि होम्योपैथी के माध्यम से रोग ग्रस्त व्यक्ति के ठीक होने की क्षमता को बढ़ाया जाता है जिससे किसी भी रोग को जड़ से खत्म करने की शत प्रतिशत सम्भावना होती है। नगर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान मुख्य रूप से डा. अनवर आलम, हाफिज अब्दुस्लाम, अहमद नसीम, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, जगदम्बा पाण्डेय, डा. विपिन कुमार, खुर्शीद अहमद, कृपाशंकर, डॉ. अलाउद्दीन, डॉ. मो. आजम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक डॉ. मो. शमीम ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।



