Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशत-प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण कर प्रशासन को बतायें : डीएम

शत-प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण कर प्रशासन को बतायें : डीएम

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में विकासखण्ड धर्मापुर के ग्राम पंचायत सोनारी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में पशु चिकित्सा अधिकारी ब्रजेश कुमार के द्वारा विस्तार से लम्पी वायरस के संक्रमण एवं इसके रोकथाम के संबंध में ग्राम वासियों को जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि गांव में अब तक कुल 116 पशुओं को लम्पी रोग का टीका लगाया गया है। जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि कल तक शत-प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण कर प्रशासन को अवगत कराये। जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत आई कि गांव में 14पात्र लोग विभिन्न पेंशन के लाभ से वंचित है जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि आज शाम तक सभी के प्रार्थना पत्र ले लिए जाए और जल्द इसका सत्यापन कराकर पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ दिया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा कृषि विभाग को निर्देशित किया गया कि जिन भी लाभार्थियों के खाते में त्रुटिवश किस्ते नहीं जा रही है इसका निस्तारण करने के उपरांत ही गांव से जाएं। उन्होंने पंचायत सहायक को निर्देशित किया कि जितने भी प्रार्थना पत्र आये है उनका ऑनलाइन आवेदन कर दिया जाए जिससे ग्रामीणों को अन्यत्र न भटकना पड़े। जिलाधिकारी द्वारा आयुष्मान कार्ड की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कोटेदार का सहयोग लेते हुए शत-प्रतिशत पात्र लोगों का चयन  कर आयुष्मान कार्ड जल्द बना दिया जाए। गांव में हरिजन बस्ती में सड़क खराब होने की शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष आई जिस पर उन्होंने निर्देशित किया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा प्रस्ताव भेज कर सड़क की मरम्मत कराई जाए। चौपाल के उपरांत जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने पंचायत भवन के मैदान में पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी वी.के. यादव, खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, एडीओ पंचायत लालजी राम, उमेश सोनकर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।