जौनपुर धारा, जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल ने राष्ट्र की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व धन अर्पित कर देने वाले दानवीर भामाशाह की जयंती जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में श्री राम जानकी मंदिर अहियापुर के प्रांगण में मनाई गयी। जिलाध्यक्ष ने सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए सभी को बधाई दिया। अध्यक्षता करते हुए दिनेश टंडन और नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को व्यापार मंडल की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 26 जून को पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से प्रत्येक जनपद के मुख्यालय पर ज्ञापन देकर मांग किया था कि दानवीर भामाशाह की जयंती 29 जून को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए। मुख्यमंत्री ने हम व्यापारियों की मांग को स्वीकार करते हुए व्यापारी समाज को सम्मान देने का कार्य किया है। अब प्रत्येक वर्ष 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरी, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, विजय जायसवाल, संजीव साहू, विजय गुप्ता, मधुसूदन बैंकर, मो.असलम आदि उपस्थित रहे। संचालन मधुसूदन बैंकर ने किया तथा सभी अतिथियों का आभार नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने व्यक्त किया।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
व्यापारी कल्याण दिवस के लिए व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार


