जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी उषा श्रवण जयसवाल के सदभावना पुल मां नव दुर्गा मंदिर के समीप केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। सभा को संम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल ने कहाकि समाजवादी पार्टी ने एक कार्यकर्ता को टिकट देकर ये संदेश दिया है और समाजवादी पार्टी एकजुटता से अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए कटिबद्ध है। व्यापारी वर्ग अब भाजपा के बहकावे में नहीं आएगा व्यापारियों का हित करने वाली सिर्फ समाजवादी पार्टी ही है। प्रत्याशी उषा जायसवाल ने कहा समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जिस तरह से इस चुनाव लगा है इससे हमें बहुत हौंसला मिल रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, शैलेंद्र यादव, श्रीराम यादव, श्रद्धा यादव, अरशद खान, राजबहादुर यादव, सैयद आरिफ मोहम्मद, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, शकील अहमद, रुक्सार अहमद, राजनाथ यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम, यशपाल गुप्ता, अनवारुल हक, गप्पू मौर्या, लाल मोहम्मद राइनी, कमालुद्दीन अंसारी, जायसवाल समाज के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, अमरनाथ मोदनवाल, मेवालाल गौतम, आरीफ हबीब, साजिद अलीम, इरशाद मंसूरी, धर्मेंद्र चौरसिया आदि उपस्थित रहे। संचालन महासचिव ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
व्यापारियों के हित की बात करती है सपा : डा. अवधनाथ पाल

Previous article
Next article


