Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

चौबीस घंटे में 23 सेंमी बढ़ा घाघरा का जलस्तर

आजमगढ़। सगड़ी तहसील के उत्तर में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर 24 घंटे में 23 सेंटीमीटर बढ़ गा है। बनबसा बैराज से गुरुवार...
Homeअपना जौनपुरव्यापारियों की समस्याओं का अभिलंब निवारण हो -राधेरमण

व्यापारियों की समस्याओं का अभिलंब निवारण हो -राधेरमण

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह से मुलाकात करके निम्नलिखित विद्युत समस्या जो पिछले 3 दिनों से शहर उत्तरी का कुछ एरिया पंजाबी मार्केट, ताड़तला के व्यापारियों को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है जिससे लगभग सैकड़ों व्यापारी प्रभावित हैं। उन्हें व्यापार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही साथ विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण जन समुदाय में भी पानी और बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है। नगर अध्यक्ष राधेरमण ने कहा कि व्यापार करने के लिए जो मूल समस्या है उसे अविलंब दूर किया जाए ताकि हमारे व्यापारियों को व्यापार करने में जो समस्या आ रही है उसका निदान हो सके। प्रतिनिधिमंडल में नगर महामंत्री दक्षिणी मुन्नालाल अग्रहरि, महामंत्री उत्तरी मनोज कुमार साहू, अमर जौहरी, श्यामसुंदर मिगलानी, संजय जाड़वानी, सरदार तरनजीत सिंह, मनीष सेठी, सतीश अग्रहरि, राकेश जायसवाल, संतोष कुमार, सत्य प्रकाश जायसवाल आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Share Now...