Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरचार स्थानों से बोलेरो सवार चोरों ने उड़ायी 20 बकरी

चार स्थानों से बोलेरो सवार चोरों ने उड़ायी 20 बकरी

  • पशु चोरी की घटनाओं में पुलिस नहीं दिखाती दिलचस्पी
  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव में बुधवार की रात चार स्थानों से 20 बकरी बोलेरो सवार चोर उठा ले गए। चोरों के असलहे से लैस होने की वजह से पशुपालक रात में शोर मचाना भी मुनासिब नहीं समझते हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस चोरों के खिलाफ दिलचस्पी नहीं दिखा रही है जिस वजह से ये घटनाएं काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। मल्हनी क्षेत्र में कई महीने से पशु चोरी की वारदात में तेजी से इजाफा हुआ है। मवेशी चोर बकरा, बकरी, भैंस, भैंसा पिकअप व बोलेरो में लाद ले जा रहे हैं। विरोध करने पर ईट पत्थर चलाते हैं और ग्रामीणों पर धारदार हथियार से हमला भी कर देते हैं जिसके चलते रात के समय पशुपालक जग जाने के बाद भी चोरों के विरोध करने का साहस नही करते हैं। इस तरह की कई वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई। पशुपालकों ने लिखित शिकायत पुलिस से किया लेकिन पुलिस ने ना तो कोई मुकदमा दर्ज किया और ना ही कोई कार्यवाही की। जिस वजह से चोरों का हौसला बढ़ता गया और वारदात में काफी तेजी से इजाफा हुआ। उक्त थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव निवासी अबरार अहमद की छह बकरी, शकील अहमद के सात बकरे व बकरी, अबरार सलमानी की तीन बकरी और इसी थाना क्षेत्र के छतौरा हसनपुर गांव निवासी शमशाद अहमद की चार बकरी बोलेरो सवार चोर उठा ले गए। ग्रामीणों ने बगैर नंबर प्लेट की बोलेरो को रात में 2:30 बजे ले जाते देखा भी लेकिन चोरों के मारने के डर वस बोलने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सके। मामले की जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस देर में पहुंची और चोर आराम से फरार हो गए। पशुपालकों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया।