Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यापार मण्डल ने श्रद्घालुओं के लिये लगाया शीतल पेय शिविर

व्यापार मण्डल ने श्रद्घालुओं के लिये लगाया शीतल पेय शिविर

जौनपुर धारा, जौनपुर। रामनवमी पर रामनवमी शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों के स्वागत के लिए भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में नगर के कोतवाली चौराहा पर स्थित हनुमान मंदिर के सामने शीतल पेय का शिविर लगाया। शिविर प्रारंभ होने से पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन हुआ। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्या ने किया। इसके उपरांत व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ.राम सूरत मौर्य का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर उनका स्वागत किया। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू ने भी श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक चंद्र प्रताप सोनी का स्वागत किया। इसके बाद चेयरमैन प्रतिनिधि ने व्यापार मंडल की सराहना करते हुए कहा कि संगठन द्वारा यह कार्य निश्चित रूप से अति उत्तम है, क्योंकि इस भीषण गर्मी में राम भक्तों को पानी एवं शरबत पिलाकर उनकी सेवा करके व्यापार मंडल पुण्य का काम कर रहा है। इसी क्रम में व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हमेशा व्यापारी और जन सेवा के लिए कार्य करता रहता है। नगर में निकली भव्य शोभायात्रा में आये हजारों रामभक्तों एवं शिविर में आए अतिथियों को शरबत पीलाकर स्वागत किया गया। भीषण गर्मी में शीतल शरबत पीकर सभी रामभक्तों का गला तृप्त हो गया। इस अवसर पर श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक विंध्याचल सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सिंह वत्स, सुभाष कुशवाहा, श्याम मोहन अग्रवाल, रविंद्र सिंह राजू दादा, गीतांजलि संस्था के पूर्व अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी राजदेव यादव, प्रदेश के विख्यात भजन गायक रविंद्र सिंह ज्योति मंच संचालक अवनिन्द्र तिवारी, भाजपा नगर उत्तरी एवं दक्षिणी के अध्यक्ष क्रमश: सारिका सोनी, डॉ.कमलेश निषाद, भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव, बोल बम कांवरिया संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू आदि उपस्थित रहें।

Share Now...