Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरव्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की गौराबादशाहपुर इकाई ने रविवार को देर शाम दया मैरेज हाल में व्यापारी सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। जिसमें संगठन का विस्तार एवं युवा कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकरियों को मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत के ईओ डा. अनुपम सिंह उपस्थित रहे। जिला संगठन मंत्री अब्दुलहक अंसारी ने कहा कि व्यापारिक हितों के लिए उद्योग व्यापार मंडल हमेशा लड़ता रहेगा। समारोह को उमेश गुप्ता, घनश्याम गुप्त, दिनेश सोनकर ने भी सम्बोधित किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह और महामंत्री मुहम्मद इकराम अंसारी व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर, बुके व अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। व्यापार मंडल के नये पदाधिकारियों में आदिल जमीर, डीपी पाल, दिनेश कुमार डीके, उपाध्यक्ष डा.आदित्य नारायण, विकास सोनकर, हाजी जहीर इराकी, विनय मिश्र, लवकुश साहू, अजीत चौहान, दिलीप सिंह पिंटू आदि को शपथ दिलाई गयी।