जौनपुर धारा,जौनपुर। उद्योग व्यापार मण्डल ने गल्ला मण्डी स्थित कैम्प कार्यालय पर पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निहत्थे पर्यटकों की हत्या करने पर इस अमानवीय कार्य के लिए घोर निंदा किया। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने आतंकवादियों के इस कार्य को कायरतापूर्ण, क्षमा नहीं करने योग्य और घोर निंदनीय कार्य बताया और उम्मीद जताया कि जल्द से जल्द इन आतंकवादियों को भारत सरकार और हमारी सेना कठोर सजा देगी। उक्त अवसर पर नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने भी अपने विचार व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा में मनोज कुमार साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, विजय जायसवाल, ज्ञानेंद्र साहू, धर्मेंद्र अग्रहरी, योगेश साहू, शिवम बरनवाल, चेतन टंडन, संतोष साहू बच्चा, दीपक गुप्ता, रितेश साहू, अमर जौहरी,कृष्णा सेठ सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
व्यापार मंडल ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Previous article
Next article

