Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसोने की चेन उड़ाने वालों पर नही हुई कार्यवाही

सोने की चेन उड़ाने वालों पर नही हुई कार्यवाही

सोने की चेन उड़ाने वालों पर नही हुई कार्यवाही

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ताड़तला मोहल्ला निवासी एक महिला की सोने की कीमती सोने की चेन ई-रिक्शा में महिलाओं ने काट लिया। इस बारे में पीड़ित महिला ने एक सप्ताह पहले पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया तो प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी न कोई कार्यवाही की गयी। जिस ई रिक्शा में घटना हुई उसके चालक को पुलिस ने पकड़ा और शाम को छोड़ दिया। जब पीड़ित महिला शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित रूप से प्रकरण के बारे में बताया तो आज ही एफआईआर दर्ज किया गया। उक्त मोहल्ले की गीता देवी पत्नी मोहन लाल सेठ 17अप्रैल को सदभावना पुल के पास काम से गयी थी, वहां पर ई-रिक्शा से अपनी पुत्री के साथ लौटने लगी इसी दौरान कई महिलायें व किशोरियां भी उसमें जबरन सवार हो गयी। कुछ देर बाद महिलाओं ने पैर कुचलना शुरू कर दिया जब वह नीचे झुककर देखने लगी तो महिलाओं ने उनका करीब 20 ग्राम का दो लाख की सोने की चेन और लाकेट पार कर दिया। कुछ देर बाद जब उन्हे चेन चोरी होने का पता लगा तो पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को बुलवाया और पूछताछ के बाद शाम को छोड़ दिया और प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी न किसी प्रकार कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक ने जब कोतवाल से बात किया तो उन्हे बताया गया कि प्राथमिकी दर्ज है। जब पीड़ित महिला प्राथमिकी की कापी मांगने गयी तो आनन फानन में आज की डेट में प्राथमिकी दर्ज कर कापी दी गयी। इसके बाद चौकी को जांच दी गयी। चौकी पर जाने पर पर इन्चार्ज ने कहा कि घटना में जल्द की रिपोर्ट लगा दिया जायेगा। पीड़ित महिला ने चेन छीन छीनने वाली महिलाओं की फोटो और दुकान से निकलवा कर सीसी कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध कराया है। ज्ञात हो कि सदभावना पुल सहित नगर के तमाम चौराहे व सार्वजनिक स्थानों पर सीसी कैमरे लगाये गये है। लेकिन वे एक्टिव नहीं कराये जा रहे है इसका फायदा उठाकर चोर उचक्के ऐसी घटनाओं को बेखौफ हो कर अंजाम दे रहे है।