Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यक्ति से ज्यादा सेवा को महत्व देता है रोवर्स रेंजर्स -पूनम सिंह

व्यक्ति से ज्यादा सेवा को महत्व देता है रोवर्स रेंजर्स -पूनम सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में सोमवार को पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के शुभारंभ में इकाई प्रभारी रेंजर्स पूनम सिंह ने ध्वज को फहराकर किया। शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नवयुवकों के लिए एक स्वयंसेवी गैर सरकारी आंदोलन है जो व्यक्ति से ज्यादा सेवा को महत्व देता है। राष्ट्रीय एकता और युवा वर्ग की शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण एक सशक्त माध्यम है। ट्रेनर रोहित विश्वकर्मा  ने रोवर्स रेंजर्स आंदोलन के इतिहास प्रार्थना झंडा गीत नियमों की प्रतिज्ञा का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर रेंजर्स प्रभारी आलोक प्रजापति समेत रोवर्स रेंजर्स उपस्थित रहे।