Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव

व्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव

जौनपुर। ईशापुर गांव स्थित जंगल में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का पेड़ की डाल के सहारे रस्सी से लटका हुआ शव मिला। जिसकी पहचान पड़ोस के अमांवा खुर्द निवासी लक्ष्मी शंकर यादव ऊर्फ पप्पू के रूप में हुई। मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है। कथित रूप से लक्ष्मी शंकर यादव रविवार सुबह ही घर से कहीं जाने के लिए निकला था, और फिर वापस लौटकर नहीं आया। सोमवार को खेत की सिंचाई करने गए एक व्यक्ति ने जब जंगल में चिलबिल के पेड़ से लटके हुए शव को देखा तो शोर मचाया। जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथमदृट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।