Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछुट्टा पशुओं से गुलजारगंज वासी परेशान

छुट्टा पशुओं से गुलजारगंज वासी परेशान

सिकरारा। गुलजारगंज बाजार में आज लगातार 1 माह से आवारा पशु घूम रहे हैं। जिससे दुकानदार काफी भयभीत है, क्योंकि ऐसे पशु जानलेवा भी हैं अब कभी भी किसी दुकान पर हमला कर देते हैं। बाहर रखी हुई खाद्य सामग्री को जबरदस्ती खानै का प्रयास करते हैं। दुकान की महिला एवं बच्चे अगर हाकने का प्रयास करते हैं तो वह उसे मारने का प्रयास करते हैं। जिससे बाजार वासी डरे एवं सहमें हैं। बाजार के जग्गू जयसवाल, निशा भोजवाल, अवधेश मौर्य, गप्पू अग्रहरि, नसीम अहमद, नन्हे अहमद सहित बाजार वासियों ने विभागीय उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में भेजने की मांग किया है। इस संबंध में पूछने पर गांव के प्रधान पंकज जायसवाल ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों से बात हो चुकी है। जल्द से जल्द इन आवारा पशुओं को पड़कर गौशालाओं में भेजने का कार्य किया जाएगा।