Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

होली और रमजान को लेकर सौहार्द बैठक, डीजे व सोशल मीडिया पर सख्त निर्देश

जौनपुर। आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को गौराबादशाहपुर थाना परिसर में महत्वपूर्ण...
Homeअपना जौनपुरवेलफेयर ट्रस्ट की होली मिलन समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित

वेलफेयर ट्रस्ट की होली मिलन समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित

जौनपुर। सामाजिक, धार्मिक और चिकित्सकीय क्षेत्र में सक्रिय संस्था अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन नगर के एक सभागार में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.शकुंतला यादव, डॉ.समर बहादुर सिंह, डॉ.अजय कुमार दूबे, रीता जायसवाल एवं नागेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति में मेनका सिंह ने शिव तांडव स्तोत्र और नीलम मिश्रा ने राधा-कृष्ण होली गीत प्रस्तुत किया। संरक्षक मंडल की ओर से विभिन्न समितियों का गठन किया गया। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष शरद कुमार जायसवाल, समाजसेवा समिति की अध्यक्ष मीरा अग्रहरि व सचिव क्षमा सिंह, शिक्षक समिति के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव व सचिव नीलम मिश्रा, किन्नर समिति की अध्यक्ष पायल किन्नर व सचिव डॉली जोशी सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। संस्था अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और लोक संस्कृति का पर्व है। वक्ताओं ने प्राकृतिक रंगों से सुरक्षित होली मनाने और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। संचालन सागर सोलंकी ने किया तथा आभार राधिका सिंह ने व्यक्त किया।

Share Now...