Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधूमधाम से सम्पन्न हुआ श्रीपति इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

धूमधाम से सम्पन्न हुआ श्रीपति इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

जौनपुर। अजोशी स्थित श्रीपति इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज का वार्षिकोत्सव रविवार की रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्रों ने विविध प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद स्वागत गीत, पंजाबी, मराठी व कत्थक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों ने मोबाइल के दुष्प्रभाव पर जागरूकता कार्यक्रम, महाभारत में द्रौपदी चीरहरण, मां काली के रौद्र रूप, कव्वाली, फनी एक्ट, हॉरर एक्ट और देशभक्ति गीतों पर शानदार मंचन कर खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में शिक्षा का प्रसार सराहनीय कार्य है और स्वस्थ युवा ही देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानाचार्य मंजू मौर्या ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। अध्यक्षता प्रबंधक डॉ.दृगेश यादव ने की तथा आभार निदेशक राजेश श्रीपति यादव ने व्यक्त किया। समारोह में गणमान्य अतिथियों व अभिभावकों की भारी उपस्थिति रही।