Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरवृद्ध आश्रम में वितरण किया गया कंबल

वृद्ध आश्रम में वितरण किया गया कंबल

जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ (पूर्वी) डॉ. अंजना श्रीवास्तव ने शनिवार की दोपहर वृद्ध आश्रम में अपनी महिला शाखा के सदस्यों के साथ पहुंचकर वृद्ध एवं असहाय महिलाओं व पुरुषों के बीच में कंबल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहाकि जिन बच्चों ने अपने वृद्ध माता-पिता को वृद्ध आश्रम में रहने को मजबूर किया है उनको ईश्वर कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वृद्ध माताओं की सेवा करने के लिए आती रहेंगी तथा वृद्ध आश्रम में सहयोग करती रहेंगी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि वृद्ध माता-पिता हमेशा पूज्यनीय रहे हैं जिनके आशीर्वाद से ही सब कार्य सुचारु रुप से संपन्न होते हैं। विशिष्ट आमंत्रित सदस्य शशि मौर्य राज्य सदस्य आयोग की सदस्य ने कृषक विकास समिति गाजीपुर द्वारा संचालित संस्था के प्रति भुरि भुरि प्रशंसा किया और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा किए गए कार्य की सराहना किया। इस दौरान महिला शाखा की सुनीता श्रीवास्तव, कविता श्रीवास्तव, अपर्णा श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव आदि महिलाएं उपस्थित रहे।