जौनपुर धारा, खुटहन। नारी मिशन शक्ति के तहत पुलिस के द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के चौथे चरण में रविवार को ब्लाक मुख्यालय पर में आजीविका मिशन से जुडी महिलाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम के द्वारा बताया गया कि महिलाएं विषम परिस्थिति में संयम से काम लें। उप निरीक्षक सकल दीप सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने परिवार में हर छोटी बड़ी बातें अवश्य शेयर करें। कहीं भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो उसे घर वालों को अवश्य बताएं। इसके बेझिझक होकर हेल्पलपाइन नम्बर पर सूचना दें। महिला हेड कांस्टेबल मंगली सिंह ने कहा कि जो छात्राएं कुछ ऐसी बातें जो अपने स्वजन से न कह पाती हो वह हेल्पडेस्क नंबर व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या जरूर कहें। पुलिस उनकी पहचान गोपनीय रखेगी।इस दौरान उन्हें वुमेन पावर लाइन, आपातकालीन नम्बर, महिला हेल्पलाइन, साइबर अपराध, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइ नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, ऋषि कृष्ण मिश्रा, अवनीशचन्द्र, आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
विषम परिस्थिति में घबराएं नहीं संयम से काम लें महिलाएं

Previous article
Next article


