जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को महिला और साइबर सुरक्षा विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन जनसंचार विभाग एवं साइबर क्लब के द्वारा इनक्यूबेशन सेण्टर में किया गया। बतौर मुख्य वक्ता मीडिया इंडिया समूह की संपादकीय निदेशक वर्षा सिंह ने कहा कि महिलाओं को साइबर की दुनिया में सचेत होकर रहना है। महिलाओं के लिए यह बहुत ही संवेदनशील विषय है। साइबर अपराधियों के निशाने पर महिलाएं हमेशा से रही हैं। जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.मनोज मिश्र ने कहा कि आज साइबर अपराध से हम सभी परेशान हैं। दिन-प्रतिदिन साइबर अपराध बढ़ता जा रहा है। हमें जरूरत है कि हम जागरूक हों। साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर ने विषय प्रवर्तन किया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों पर विस्तार से चर्चा की। महिला अध्ययन की प्रभारी डॉ.जान्हवी श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं के प्रति साइबर अपराध में वृद्धि हुई। सरकार के प्रयासों से साइबर अपराधी पकड़े भी जा रहे है। संचालन डॉ.दिग्विजय सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.अवध बिहारी सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो.अविनाश पार्थडीकर, सुनील कुमार, अलोक गुप्ता, गिरिधर मिश्र, चंदन सिंह, पुनीत धवन, श्याम कन्हैया सिंह, धीरेन्द्र चौधरी, विनय वर्मा, डाली सिंह, झांसी मिश्रा अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
विश्वविद्यालय में महिला और साइबर सुरक्षा विषय पर हुई चर्चा

Previous article
Next article


