Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरविश्वविद्यालय में मनाई गई वीर बहादुर सिंह की पुण्यतिथि

विश्वविद्यालय में मनाई गई वीर बहादुर सिंह की पुण्यतिथि

  • कुलपति ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस.मौर्य ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीर बहादुर सिंह का एकमात्र उद्देश्य यह था कि जौनपुर और पूर्वांचल के आसपास के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए कहीं और न जाना पड़े। उन्हें जौनपुर में ही अच्छी तालीम दी जाए। उन्होंने कहा कि स्व.सिंह उत्तर प्रदेश को पर्यटन के साथ-साथ औद्योगिक केंद्र बनाने की भी मंशा रखते थे। प्रदेश के युवकों से उनका खास लगाव रहा। वह चाहते थे कि प्रदेश के युवकों को यहीं ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा सके ताकि उन्हें जीवन यापन के लिए बाहर न जाना पड़े। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो. अविनाश पार्थडीकर, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. पूजा, उप कुलसचिव अमृतलाल, अजित प्रताप सिंह, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, महामंत्री रमेश यादव, डॉ. पीके ‘कौशिक’, रमेश पाल, करुणा निराला, दिलगीर हसन, शीलनिधि सिंह, धीरज श्रीवास्तव सहित शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।