Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरविश्वंभर दुबे बनाए गए सह प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख

विश्वंभर दुबे बनाए गए सह प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। जिला विहिप मंत्री विश्वंभर दुबे को विहिप काशी प्रांत प्रयागराज में हुए बैठक में नवीन दायित्व सह प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख बनाए जाने पर परिजनों सहित क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि प्रयागराज में दो दिवसी विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत बैठक में जिलामंत्री मछलीशहर विश्वंभर दुबे को काशी प्रांत अध्यक्ष कवींद्र प्रताप की अध्यक्षता में सह प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख की नवीन दायित्व की जिम्मेदारी दी गई है। जिसकी सूचना मिलते ही जिले सहित क्षेत्रीय विहिप और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं मनोज त्रिपाठी, सौरभ पांडे जिला उपाध्यक्ष विहिप, अमित दुबे जिला सह मंत्री, कमलेश मिश्रा जिला सह मंत्री विहिप, रोहित सिंह, नितेश पांडे, आदर्श शुक्ला, ऋषभ तिवारी भाजपा तरहटी प्रभारी और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने भी श्री दुबे को विहिपी कार्यालय पर पहुंचकर फूल माला से उनका स्वागत करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी। विश्वंभर दुबे ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं और आपके विश्वाश पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करूंगा।