जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर रचना विशेष विद्यालय परिसर में अन्तिम दिन शुक्रवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन्स क्लब जौनपुर सूरज के अध्यक्ष सतीश मौर्य रहे। विशिष्ट अतिथि क्लब के एमजेएफ द्वय संतोष कुमार साहू बच्चा तथा त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, सचिव अमित कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीडीपीजी कालेज के प्रो. अरूण कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने बच्चों के कार्यक्रम को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। लायन्स क्लब सूरज ने दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार व स्वल्पाहार वितरित किया जिससे बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा। विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिनमें नृत्य, स्वागत गान, लघु नाटिका तथा अन्य काय&क्रम शामिल रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों में राजा, रिया, प्रिया, आदित्य, जैन, कान्ता, खुशी, माही, महिमा, जेहरा आदि शामिल रहे। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से वर्षा जायसवाल ने किया तथा स्वागत गीत अरीबा शकील अंसारी ने प्रस्तुत किया। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के प्रवक्ता डा.संतोष कुमार सिंह, सचिन यादव, नीरज तिवारी, विशेष शिक्षक गौतम चन्द, रवि रंजन, दामिनी, नीतू, होरेन्द्र, लाल साहब आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन व आभार नसीम अख्तर ने किया।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
विश्व दिव्यांग दिवस के अन्तिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Next article


