Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरविशेष शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

विशेष शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को सर्व शिक्षा अभियान में समेकित शिक्षा के अन्तर्गत विशेष शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, वित्त एवं लेखाधिकारी जितेंद्र कुमार व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जिला समन्वयक द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व लेखा अधिकारी को बुकें देखर सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने कहा कि इस प्रशिक्षण से विशेष शिक्षक सभी दिव्यंगता पर कार्य कर सकते है। समन्वयक शशिधर उपाध्याय ने बताया कि यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर शरद तिवारी, अमरबहादुर पटेल, सुशील दीक्षित द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर विशेष शिक्षक अपने अपने विकास खण्डों में जाकर होमबेस्ड एजुकेशन के बच्चों को व आगनवाड़ी केंद्रों में एकसेसिविलिटी समावेशी शिक्षा में आईसीटी का उपयोग एंव क्रास डिसेबिलिटी पर जानकारी देंगे। जिससे दिव्यांग बच्चों को लाभ मिल सके। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी विकास खण्डों के विशेष शिक्षक प्रमोद कुमार माली, सचिन मिश्रा, भानु प्रकाश सिंह, प्रियंक द्विवेदी, विवेक सिंह, रामजीत मौर्या, ऊषा सिंह, माधुरी, निधि मिश्रा, संजय मिश्रा, मनोज कुमार, राजेश भारती, विमल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।