Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरविशेष ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेलवे संघर्ष समिति ने किया धरना...

विशेष ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेलवे संघर्ष समिति ने किया धरना प्रदर्शन

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय रेलवे संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा केराकत स्टेशन पर लम्बी दूरी के ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर केराकत स्टेशन पर प्रशासन की तानाशाही पर भी कड़ी धूप मे ही बैठ जनता के हक व शुविधाओ के लिए डटे रहें। समिति के लोग रेलवे गेट के बाहर बगल में अपने टेंट में बैठ शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने ही जा रहें थे कि रेलवे पुलिस ने उन्हें टेंट से बाहर बैठ प्रदर्शन करने को कहा और उस टेंट में पुलिस स्वयं बैठ गयी। उसपर समिति के लोग चिलचिलाती धूप में बैठ अपना प्रदर्शन जारी रखा। जबकि समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि यह केराकत के जनता की लड़ाई है। जिसमे पूरे जोश के साथ समिति के लोग आगे भी लड़तें रहेंगे। उनकी मांगें यहीं रहीं की कुछ विशेष ट्रेनों को केराकत स्टेशन पर ठहराव व टिकट काउंटर पर रिजर्व टिकट की बिक्री हो। धरने पर मनोज कमलापुरी, एड.गांगुली सोनकर, कृष्ण कांत यादव, आजाद कुरैसी, सुबास यादव, वकील अहमद, विनोद कन्नौजिया, मकालू सोनकर आदि लोग मौजूद रहें।

Share Now...