जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद मे शनिवार को नगर पालिका के टाउन हाल मैदान में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक अपने निर्धारित समय पर सम्पन्न हुई। जिसमें एनपीएस न ग्रहण करने के सम्बन्ध में चर्चा एवं परिचर्चा हुई, सभी लोग एक जुट और एक मत से एनपीएस के विरुद्ध और ओपीएस के पक्ष में संघर्ष करने के लिए तैयार हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि अपन एसोसिएशन एनपीएस के लिए वेतन अवरुद्ध किए जाने पर हाई कोर्ट ने स्थगन आदेश पारित करा लिया है। बैठक में अध्यक्ष राम मूरत यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष निरंजन प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, विजय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार सिंह, राजन सिंह, मनोज सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सुनील दूबे संजय दूबे, निशा मिश्रा, ऋतु भारती श्रीवास्तव, रमा शंकर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न


