Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के सिहौली चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव गुरुजी का जिला अध्यक्ष नौशाद के नेतृत्व में लगभग दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर गर्म जोशी से किया स्वागत।

गौरतलब हो कि विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव गुरुजी का गौराबादशाहपुर के चोरसंड गांव में मुस्लिम समुदाय के मिलन कार्यक्रम में जाना था जिससे उनका काफिला वाराणसी से मुडैला थानागद्दी, केराकत होते हुए जौनपुर के शीतला चौकियां धाम पर दर्शन कर कार्यक्रम स्थल जाना सुनिश्चित किया गया था जिसकी भनक होते ही कार्यकर्ताओं ने नौशाद के नेतृत्व इकठ्ठा होकर सिहौली चौराहे पर उनका काफिला रोक कर स्वागत किया। इस अवसर पर फरहान अहमद, संतोष कुमार पूर्व प्रधान, महेंद्र सिंह, सर्वेश दीक्षित, खालिद, मुजम्मिल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...