Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरविवेकानंद जयंती पर भव्य मूर्ति लगवाने का लिया संकल्प

विवेकानंद जयंती पर भव्य मूर्ति लगवाने का लिया संकल्प

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्वामी विवेकानन्द जयंती को युवा महोत्सव गोष्ठी के रूप में व्यापक स्तर पर मनाने के लिए परिषद द्वारा एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन बीआरपी इंटर कालेज में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि विवेक सेठ मोनू, विशिष्ट अतिथिद्वय प्रांतीय महासचिव रवि प्रकाश जायसवाल एवं प्रान्त सह सामाजिक समरसता प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिव प्रकाश मौर्य द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पण एव दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वामी जी द्वारा युवाओं को देश के प्रति जागरूक करने वाले युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद की एक भव्य मूर्ति शहर के किसी चौराहे पर लगवाने की योजना के साथ सभी ने संकल्प लिया। मुख्य वक्ता शिव प्रकाश ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए गए भाषण को विस्तार से बताया। प्रांतीय महासचिव रवि प्रकाश ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद स्थापना वर्ष से ही स्वामी विवेकानन्द के पद चिन्हों पर ही चलता रहा है। मुख्य अतिथि विवेक सेठ मोनू ने सभी को स्वामी विवेकानन्द के मार्गदर्शन में चलने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख अतुल जायसवाल, अवधेश गिरी, डॉक्टर सुभाष सिंह, मानिक चंद्र सेठ इत्यादि लोगो ने अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से आए हुए लोगों को संस्था द्वारा स्वामी विवेकानंद का चित्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, विक्रम गुप्ता, सतेंद्र अग्रहरी, शिव कुमार गुप्ता, शरद साहू, राधे रमण जायसवाल, अंजना सिंह, रमेश श्रीवास्तव, बबीता जायसवाल, मीनू श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे। संचालन सचिव दिलीप जायसवाल एव आभार प्रकल्प प्रमुख आशुतोष सिंह ने व्यक्त किया।

Share Now...