जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर स्थित बीआरसी पर रसोईयों ने विभिन्न मांगो को लेकर प्रांतीय अध्यक्ष शिवशंकर उपाध्याय के नेतृत्व में एक मासिक बैठक आयोजित की गई और विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी वâार्यालय सुजानगंज के प्रांगण में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सभी रसोईयों की एक मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न मांगो को लेकर एक प्रदर्शन किया गया। रसोईयों ने मानदेय के समय, समय पर वृद्धि, शिक्षा मित्र और अनुदेशकों की तरह हर महीने की दस तारीख तक हर रसोइयों के खाते में वेतन भेजा जाय। वर्ष भर में कुछ अवकाश प्रदान किया जाय आदि मांग की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा, संजू, शिल्पा, उषा देवी, नगीना, श्यामा देवी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
विभिन्न मांगो को लेकर रसोईयों ने किया प्रदर्शन

Previous article
Next article

