जौनपुर धारा,जौनपुर। थानाध्यक्ष सिंगरामऊ यजुवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उ.नि.अरविन्द ने हे.का.रविप्रकाश सिंह, का.शुभम मिश्रा के साथ हरिहरपुर बार्डर हाईवे रोड से बाल अपचारी अमृतलाल पुत्र सूबेदार गौतम ग्राम कुधुआ थाना सिंगरामऊ को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है। वहीं दूसरी तरफ रामपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में 10 व्यक्तियो को शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170 बीएनएस में पुलिस हिरासत में लिया गया तथा चालान न्यायालय भेजा जा रहा है।गिरफ्तार लोगों में पप्पू पुत्र जियालाल, संतोष पुत्र जियालाल, विवेक पुत्र मट्टर निवासी, मंजू पत्नी संन्तोष, अजय पुत्र बर्फीलाल, विजय कुमार पुत्र मेवालाल, शिवदेवी पत्नी विजय कुमार, अजय पाण्डेय पुत्र स्व.रमाकान्त पाण्डेय, धनप्रकाश पाण्डेय पुत्र स्व.छविनाथ पाण्डेय, विकाश पाण्डेय पुत्र स्व.छविनाथ पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया। इसीक्रम में कोतवाली थाना पर वसूली में वारण्टी धारा 128सीआरपीसी से सम्बन्धित अभियुक्त लाल चन्द्र पुत्र रमाशंकर मौर्य उम्र करीब 48वर्ष निवासी सैय्यद अलीपुर के घर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
विभिन्न थानों से 12 लोगों को किया गया गिरफ्तार



