जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओं,बेटी पढ़ाओं योजना के 10वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में इस अवसर पर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम के कुशल पर्यवेक्षण में जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय द्वारा उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह के सहयोग से इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में प्रातः से जिला स्तरीय महिला वॉलीबाल, कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सुनील यादव ’मम्मन’ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला रहे, जिन्हें माल्यार्पण, बुके एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष करंजाकला प्रशान्त सिंह’दीपक’, मण्डल महामंत्री बैजापुर अजीत सिंह, को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह द्वारा स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता में उपस्थित टीमों के प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारम्भ किया गया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में एसजीआरआई अटौली, बदलापुर की टीम ने गणेश राव इण्टर कालेज बटाऊबीर को हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इसी प्रकार खो-खो में इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर की टीम ने बसन्त विद्यापीठ इण्टर कालेज ककोहिय, जौनपुर को प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में रामनगर की टीम ने मड़ियाहॅू को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। समस्त विजेता-उप विजेता टीमों को जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय एवं उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा समस्त प्रतिभागी टीमों एवं उनके टीम मैनेजर के साथ ही निर्णायकों एवं उपस्थित खेल प्रेमियों का आभार प्रकट किया गया। लिंग असमानता के विरूद्ध जागरूकता लाने के उद्देश्य से बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण का भी आयोजन किया गया। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उक्त के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद के विभिन्न स्थानों तहसील एवं ब्लाक सभागारों के साथ ही एनआईसी जौनपुर में किया गया।
― Advertisement ―
ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार
जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत महिला वॉलीबाल, कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

Previous article

