Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविभिन्न खेलों के लिये जनपद स्तर पर चयन 22 को

विभिन्न खेलों के लिये जनपद स्तर पर चयन 22 को

जौनपुर धारा, जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी डॉ.अतुल सिन्हा ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ.प्र.द्वारा विभिन्न मुख्यालय स्तर पर संचालित तैराकी, बैडमिन्टन, बास्केटबाल, तीरन्दाजी, कुश्ती तथा वॉलीबाल खेलों के आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में रिक्त स्थानों पर प्रवेश हेतु वर्ष 2023-24 में जनपद स्तर पर चयन किया जायेगा। जनपद स्तर का चयन इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर जौनपुर एवं मण्डल स्तर का ट्रायल्स डॉ.भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में किया जायेगा। जनपदीय चयन प्रक्रिया 22 जुलाई को प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही चयन में प्रतिभाग कर पायेंगे। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास योजना खेल विभाग की महत्वपूर्ण योजना है, जहां प्रदेश स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण, शिक्षा, चिकित्सा, भोजन एवं आवास की निःशुल्क व्यवस्था है। छात्रावास में प्रवेश हेतु उक्त खेलों में अभ्यर्थी की आयु 01 अप्रैल 2023 को 15 वर्ष से कम तथा तैराकी में 12वर्ष से कम से कम होनी चाहिए।