जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.बी.पाडेय ने जौनपुर के धर्मापुर ब्लॉक के पौना गांव सभा के निवासी विनय कुमार यादव को समाजवादी प्राथमिक शिक्षक सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। यह खबर जैसे ही सपाजनों को लगीं लोगों मे खुसी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुसी का इजहार किया। वही निवर्तमान जिलाअध्यक्ष डॉ.अवधनाथ पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बहुत धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने विनय यादव को समाजवादी प्राथमिक शिक्षक सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर जो जौनपुर का संम्मान बढाने का काम किया। इसके लिए जौनपुर के समस्त नेताओं कार्यकर्ताओं की तरफ से आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। कहा कि विनय यादव एक काबिल शिक्षक के साथ शिक्षक नेता हैं। जो लगातार शिक्षकों के हक अधिकार के आवाज को बुलंद करते है। हमें पूरा विश्वास है की समाजवादी प्राथमिक शिक्षक सभा का पूरे प्रदेश में एक मजबूत संगठन खडा होगा और समाजवादी पार्टी मजबूत होगा। उक्त अवसर पर विधायक तूफानी सरोज, लकी यादव, रागिनी सोनकर, पंकज पटेल, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, राजन यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम, संजय सरोज, श्रवण जयसवाल, राजेन्द्र टाईगर, नीरज पहलवान, अनील दूबे, विनोद ऐडवोकेट, घनश्याम यादव,तौफीक अहमद, रमाशंकर यादव, अखिलेश यादव, दिनेश गौतम, अजय प्रजापति, तारा त्रिपाठी सहित आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
विनय बनाये गये सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष

Previous article


