Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरविधि विधान से की गई प्रभू खाटू वाले की पूजा

विधि विधान से की गई प्रभू खाटू वाले की पूजा

जौनपुर धारा, जौनपुर। श्याम महोत्सव प्रभु खाटू वाले का की पूजा पूरी विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ घनश्याम दास बैंकर में विराट महोत्सव के साथ शुरू की गई। श्याम प्रभु के इस विराट महोत्सव में बाबा का अलौकिक श्रृंगार कोलकाता एवं मणिपुर से आए माली द्वारा किया गया। इस महोत्सव में श्याम बाबा को छप्पन भोग के महाप्रसाद का भोग लगाया गया। इस मौके पर पंजाब से पधारे मयंक शर्मा, कोलकाता के अमोल शुभम पराशर, कानपुर से आए गायक अभिषेक शुक्ला ने अपनी मधुर आवाज से भजन गाकर सभी जनमानस का मन मोह लिया। सभी भक्त उनकाr भक्ति रस में गोता लगाते रहे थे। इस अवसर पर संजय केडिया, कमल अग्रवाल, निमित्त अग्रवाल, जीत प्रकाश, सुधीर केडिया, रमापति केडिया, श्याम मोहन अग्रवाल, मनोज हरलालका, तन्मय केडिया, अंकित केडिया, अनूप अग्रवाल, सुमित केडिया, अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने भी अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष  संजय केडिया ने इस कार्यक्रम में आए हुए भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।