Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्युत ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर सभासदों ने दिया ज्ञापन

विद्युत ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर सभासदों ने दिया ज्ञापन

जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के महतवाना मोहल्ला स्थित सिन्हा रोड पर लगे 400 केवी के ट्रांसफार्मर से कुल 5 वार्डों को आपूर्ति दी जाती है जिस कारण ट्रांसफार्मर भारी लोड के कारण आए दिन ट्रिप कर जाता है और उसकी खूंटी तथा जंपर प्रतिदिन जलते रहते हैं। बीती गर्मी में उक्त ट्रांसफार्मर तीन बार जल गया था। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा और पुरानी बाजार के सभासद प्रतिनिधि प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ लालू और नंदलाल का पूरा की महिला सभासद के पुत्र प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार ने क्षेत्रीय भाजपा सांसद बीपी सरोज से मुलाकात कर एक अतिरिक्त ढाई सौ केवी के ट्रांसफार्मर के स्थापना के लिए ज्ञापन दिया। सांसद को बताया गया कि उक्त ट्रांसफार्मर से महतवाना, पूरा नंदलाल, सराय, पुरानीबाजार और सैयदवाड़ा वार्डों की आपूर्ति की जा रहाr है जिसके कारण उक्त ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पा रहा है। ट्रांसफार्मर से निकली लाइन अंतिम छोर तक पहुंचते-पहुंचते बिल्कुल धीमी हो जाती है और इस कारण लो-वोल्टेज की समस्या हमेशा बनी रहती है। स्वयं विभाग के अवर अभियंता अभिषेक केसरवानी ने विभागीय पत्र लिखकर ढाई सौ केवी के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग पिछले वर्ष की थी जो कि एक वर्ष बाद भी पूरी नहीं हो पाई। भाजपा जनों और सभासदों के द्वारा उठाई गई समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने उन्हें आश्वस्त करते हुए अधीक्षण अभियंता को फोन करके निर्देश दिया और साथ ही अधिकारिक पत्र भी लिखा है।