Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरविद्यालय विकास में अभिभावकों की भूमिका अहम : बीएसए

विद्यालय विकास में अभिभावकों की भूमिका अहम : बीएसए

 जौनपुर धारा, सिकरारा। प्राथमिक विद्यालय बथुआवर पर बुधवार को अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी में मौजूद बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.गोरखनाथ पटेल ने कहा कि हमें अभिभावकों का भरोसा जीतना होगा। आज भी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक किसी पब्लिक स्कूल से योग्य और कुशल मार्ग दर्शक हैं। जरूरत है बच्चों से बेहतर जुड़ाव व समर्पण की। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में ही प्रवेश दिलाएं। घर पहुंचने पर जरूर देखें कि आपका बच्चा आज क्या पढ़कर आया और क्या सीखा। साथ ही उसकी प्रगति के बारे में गुरुजनों से संपर्क करते रहें। बीएसए ने कहा कि शिक्षक व अभिभावक में बेहतर समन्वय से ही शिक्षा का स्तर सुधरेगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी आंनद प्रकाश सिंह ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों के पहले शिक्षक होते हैं। उनका सहयोग बच्चे की पढ़ाई और विकास को प्रेरित करता है। शिक्षकों को अभिभावकों से निरंतर बातचीत करने की आवश्यकता होती है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि कहा कि वर्तमान समय मे विद्यालय को बेहतर बनाने में शासन प्रशासन पूरी कार्य योजना बनाकर कार्य कर रही है। लेकिन विद्यालय के विकास में सबसे भूमिका अभिभावकों की है। बीएसए ने विद्यालय का भौतिक परिवेश और शिक्षण कार्यांे का जायजा लिया। कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से सवाल जबाब किया। बच्चों द्वारा बेबाकी से जबाब पाकर उन्होंने प्रधानाचार्य संयुक्ता सिंह व अन्य शिक्षकों की जमकर सराहना किया। संगोष्ठी में ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश यादव, एसएमसी अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय, रीनू देवी, आशा देवी, शुभम पाल, सुषमा यादव, राजकुमारी देवी सहित भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।