Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरविदेश रहने वाले इंजीनियर के घर में भीषण चोरी

विदेश रहने वाले इंजीनियर के घर में भीषण चोरी

  • छठ पूजा के लिए घाट पर गया था परिवार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेढामैर गांव में चोरों के गिरोह ने ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के जेवरात और नदी पर हाथ फेर दिया। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बीती रात सभाजीत यादव का पूरा परिवार छठ की पूजा करने के लिए घर में ताला लगाकर गए हुए थे। पूजा करने के लिए महिला और पुरुष बच्चे सभी घर के लोग गए हुए थे। मौका पाकर चोरों के गिरोह ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और अंदर भी कमरे में लगे ताले को तोड़ा और तीन बहू के सोने चांदी के जेवरात की कीमत लगभग 20लख रुपए बताई गई है। बताया गया कि चोरी पीड़ित सभाजीत यादव का एक पुत्र और बहू विदेश में इंजीनियर है। इस बड़ी चोरी की घटना से पूरे क्षेत्र में दहसत व्याप्त है। इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर सरायख्वाजा को फोन लगाकर संपर्क करने पर प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।