जौनपुर धारा, खुटहन। अल्पसंख्यक और हिन्दूओं के लगभग समान आबादी वाला गांव पटैला में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस इस कदर से कटिबद्ध है कि गांव ही नहीं विदेश में नौकरी कर रहे व्यक्ति को भी शांति भंग में पाबंद कर दे रही है। मामला बुधवार को तब खुला जब आरोपित बनाए गए व्यक्ति के घर जमानत का नोटिस पहुंचा। गांव की बाजार के सब्जी मंडी में बीते 20अक्टूबर को कुछ दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से सोलह लोगों को शांति भंग में पाबंद कर दिया था। आरोपित बनाए गए एक पक्ष के अबरार अहमद अंसारी घटना से 10 दिनों पूर्व ही सउदीअरब चले गए थे। तभी से वे वहीं रहकर नौकरी कर रहे हैं। उन पर भी केस दर्ज कर दिया जाना पुलिस की गैर जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
विदेश रह रहे व्यक्ति से पुलिस को शांति भंग की आशंका



