Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविकास योजना पर चर्चा के साथ ही सम्पन्न हुआ दो दिवसीय प्रशिक्षण

विकास योजना पर चर्चा के साथ ही सम्पन्न हुआ दो दिवसीय प्रशिक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार से राजकीय विद्यालय सरायमोहिद्दीनपुर में चल रहे राजकीय स्कूलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास योजनाओं पर चर्चा के साथ ही सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन प्राप्त प्रशिक्षण के आधार पर और एसएमडीसी प्रशिक्षक राहुल राज मिश्र व कपिल देव के सहयोग से लोगों ने प्रशिक्षण समापन सत्र में गुरुवार को विद्यालय विकास योजना बनाकर प्रस्तुत किया। जिस पर विधिवत चर्चा की गई। इस कड़ी में सभी ने विद्यालय में आवश्यक संसाधनों को चिन्हित कर उनके एकत्रीकरण पर विन्दुवार चर्चा करते हुए, राजकीय विद्यालय सवायन अब्दुल कलाम, डिहिया से अर्चना सिंह, मवई सोंधी से पवन गुप्ता, पोरईकलाँ से संध्या व नेवादा से निशा आदि ने अपने अपने विद्यालय की विकास योजना प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन बरखा मौर्या ने किया। इस दौरान मनीषा यादव, नीलम, रबीश पटेल, पंकज यादव, विनोद सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे । अंत में आयोजक संस्था की प्रधानाध्यापिका साधना चौधरी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला समन्वयक के प्रति आभार जताया गया।