Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदहेज की मांग कर पत्नी को मारपीट घर से निकाला

दहेज की मांग कर पत्नी को मारपीट घर से निकाला

  • पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आठ के विरुद्ध दहेज उत्पीडन का किया मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अरंद गांव निवासी मंतशा ने पति व परिजनों पर दहेज की मांग कर मारने पीटकर घर से निकाल देने कि तहरीर पुलिस को दिया है। पति ने अपनी पत्नी को तलाक भी दे दिया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुटी है। पीड़िता मंतशा पुत्री तुफेल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन वर्ष पूर्व मेरा विवाह क्षेत्र के भरौली गांव निवासी शाहजाद पुत्र अकबाल से हुई थी। तहरीर में कहा गया है कि दोनों से एक पुत्री और चार महिने का गर्भ है। शादी के दौरान उपहार स्वरूप परिवार के लोगों ने एक लाख तीस हजार नगद, एक स्प्लेंडर बाइक, कुलर, प्रâीज, वाशिंग मशीन टीवी समेत गृहस्थी का सारा सामान दिया था। सात नवंबर की सुबह अपने ससुराल मे काम कर रही थी। उसी दौरान पति शाहजाद ने अपने पत्नी को तलाक देकर मारा-पीटा। इस दौरान उसका साथ ससुर अकबाल, सास अफसाना, ननद सलमा, नाजिया व समा, देवर सुलमान, चचिया ससुर सोहराव ने मारा-पीटा। उसके बाद दो लाख नकद और चार पहिया वाहन की मांग करते हुए घर निकाल दिए। व जान से मारने कि धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत आठ के विरुद्ध दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी।