Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार...
Homeअपना जौनपुरविकसित भारत संकल्प यात्रा चली गांव की ओर

विकसित भारत संकल्प यात्रा चली गांव की ओर

जौनपुर धारा, बरसठी। विकास खंड के मनिकापुर में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को ग्राम प्रधान सुरेश कुमार द्वारा गांव में जागरूकता बढ़ाने के लिए कराया गया। ग्रामसभा की जनता को एकत्रित कर विकसत भारत संकल्प यात्रा की जानकारी डिजिटल वाहन विकसित भारत संकल्प वाहन के जरिये दिया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी जयदीप यादव ने बताया कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना 2047 तक विकसित भारत होगा है। उसी के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें मुख्य बाते प्रधानमंत्री विकसित भारत वैन के जरिये डिजिटल वीडियो कॉन्प्रâेंसिंग कर बताई जा रही है, साथ में अधिकारी ने बताया कि मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यो का लाभ पूर्णरूप से मजदूरों तक पहुंचे और गांव के किसानों का लाभ हो। दूसरा काम आवास को लेकर बताया प्रधानमंत्री आवास योजना व दूसरा मुख्यमंत्री आवास योजना की जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि अब सीधे लाभार्थी के खाते में आवास का पैसा जा रहा है। जिसको आप समय से बनवाये।वही राष्ट्रीय आजीविका मिशन जो कि महिलाओ के लिये बेहतरीन योजना चलाई जा रही है। जिसमें घर बैठी महिलाओ को आसानी से समूह के माध्यम से रोजगार मिल रहा है। अगर जो महिलाएं इस योजना को नही जानती उन्हें इसकी जानकारी दी जाएगी। पेंशन को लेकर भी कहा कि ऑनलाइन व ऑफलाइन स्किम है। जिसमे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, भी लाभार्थियों को दिया जा रहा है। जिसके पास किसी कारण बस लाभ नही पहुंच रहा हो तो वह अपने बैंक में जांच कराए और ब्लॉक पर एडीओ कल्याण विभाग अधिकारी से संपर्क करे। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय दिए जा रहे है। जिसमे आप को खुले में शौच के लिए न जाना पड़े इस लिए छः हजार रुपये आप को सरकार दे रही है, बाकी पैसा आप लगा कर शौचालय बनवाये। किसान सम्मान निधि को लेकर भी जानकारी दी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना दी जा रही है। इन सब सम्बन्धित बातों को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा की जानकारी दी गई है। इस दौरान सर्वेश कुमार पाल सहायक वि.ख.कृषी विभाग, राकेश यादव आपूर्ति विभाग, अनिल कुमार कोटेदार, वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा पुलिस, रोहित सिंह ँज्स् डाक विभाग, राजेंद्र मौर्य स्वास्थ्य विभाग, रेखा चौधरी मौजूद रही।

Share Now...