― Advertisement ―

spot_img

होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी

25 से 27 अप्रैल तक जौनपुर में होगी परीक्षाजौनपुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर जनपद में तैयारियां पूरी कर...
Homeअपना जौनपुरदलितों की हुई पिटाई, मुकदमा दर्ज

दलितों की हुई पिटाई, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में गुरुवार की देर शाम लगभग 7 बजे पिता-पुत्र ने मिलकर महिलाओं समेत तीन दलित वर्ग के लोगों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारा पीटा। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुरजीखानी निवासी पिंटू गौतम को स्थानीय कुछ लोग गाली दे रहे थे। मना करने पर पिन्टू गौतम को मारने पीटने लगे। उसे बचाने के लिए की पत्नी बबीता और पुत्री सोनाली आ गई तो उसे भी हमलावरों ने पीट दिया। हमलावरों के हमले से पति-पत्नी और पुत्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुरानी बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी सुशील कुमार यादव व सहयोगी जवान अरुण कुमार यादव के साथ पहुंच गए। पुलिस चौकी प्रभारी ने तीनो को जिला चिकित्सालय भेज कर चिकित्सक की परीक्षण व उपचार कराया। इस सम्बंध में पुलिस ने पिता समेत दो पुत्रों के खिलाफ दलित उत्पीड़न एक्ट एवं मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

Share Now...