जौनपुर धारा, जौनपुर। यात्रियों के सुख सुविधा हेतु जंघई रेलवे स्टेशन पर वाहन स्टैंड का ठीका देकर चार पहिया वाहन स्टैंड खोला गया लेकिन 20 रूपए प्रति दो घंटे का रेट निर्धारित किया गया है और उसके पश्चात प्रति 6 घंटे पर 10 रुपए बढ़ाकर लेने का प्राविधान है। लेकिन स्टैंड संचालक द्वारा जंघई रेलवे स्टेशन पर वाहन के घुसते ही 50 रूपए की रसीद काटकर ले लिया जाता है जिससे हर समय चार पहिया वाहनों व स्टैंड संचालक के बीच मारपीट होती रहती है। अगर कोई वाहन मालिक दो पांच मिनट के लिए भी स्टेशन पर घुसा तो उससे लाठी डंडे के बल पर तुरंत 50 रूपए ले लिया जाता है। एक माह पूर्व मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ सुरेश सप्रा के जंघई रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान वाहन स्टैंड के निरीक्षण पर रेट बोर्ड न होने तथा निर्धारित जगह से अधिक जमीन पर चार पहिया वाहनों के खड़ी होने पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वाहन स्वामियों से स्टैंड संचालक के द्वारा खुलेआम गुंडई के बल पर वसूली की जाती है जबकि इन सब पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी, आरपीएफ, स्टेशन अधीक्षक, सीएम वाई वाराणसी जैसे अधिकारियों की फौज है। लेकिन स्टैंड संचालक की दबंगई से अवैध वसूली पर जिम्मेदार अधिकारी क्यों मौन है ये समझ के परे है।
― Advertisement ―
निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यों की सराहना
जौनपुर में निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को गरिमामय विदाई दी गई और उनके कार्यों की सराहना की गई।
वाहन स्टैंड पर मनमाने ढंग से वसूला जा रहा रूपया
Previous article
Next article


