― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवास्तविक सुख पाने के लिए प्रभु की भक्ति सबसे सरल व उत्तम...

वास्तविक सुख पाने के लिए प्रभु की भक्ति सबसे सरल व उत्तम मार्ग : शास्त्री रामकृपाल 

भकुरा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमें भारी संख्या में लोग भागवत कथा का श्रवन पान कर रहे हैं। प्रभु की भक्ति में सभी श्रोतागण भाव विभेर हो गए। भागवत कथा का आयोजन भकुरा गांव में अमित कुमार सिंह सोनू की आवासीय परिसर में शुरू हुआ है। जिसमें प्रतापगढ़ आश्रम से आए शास्त्री रामकृपाल तिवारी कथा वाचन कर रहे हैं। शास्त्री पं. रामकृपाल तिवारी ने कहा कि भागवत कथा जीवन के सभी राहों का मार्गदर्शन करती है और मनुष्य के सभी कार्यों को भी पूरा करते हैं। यह जीवन की मोक्ष दायिनी भी कही जाती है। उन्होंने संगीतमय भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए जीवन के मूल्य का मार्गदर्शन किया और कृष्ण राधा के प्रेम लीला को वाचन भी किया। उन्होंने कहाकि राम और कृष्ण अपने जीवन के माध्यम से जीवन लक्ष्यों व कर्तव्यों को पूर्ण कराने की सही राह दिखाया। धन दौलत मोक्ष नहीं दिलाते सिर्फ भौतिक सुख प्राप्त कर सकते हैं। जीवन का वास्तविक सुख पाने के लिए प्रभु की भक्ति सबसे सरल व उत्तम मार्ग है। उन्होंने हर युग में भगवान के अवतार का कारण भी भागवत कथा में सुनाया और कहाकि मन की शांति के लिए भी इन्हीं राहों से गुजरना पड़ता है। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया। कृष्ण अवतार जीवन के कर्तव्यों का बोध कराता है। उन्होंने भागवत कथा में कृष्ण लीला के विस्तार से श्रवण कराया। संचालन आचार्य पं. सुनील तिवारी व आयोजन इन्द्रप्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीशचंद यादव, पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह, सिरकोनी प्रमुख वंसराज सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, डॉ. पंचम राजभर, संतोष सिंह, मनोज सिंह, श्याम बाबू यादव, सुनील यादव, सुभाष यादव, रविशंकर पांडेय, वीरेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, सुरेंद्र सिंह, ईश्वर राजभर, शेखर सिंह, संदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, संदीप मिश्र, दिनेश सिंह, राजकुमार सिंह मौजूद रहे।

Share Now...